होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उत्तरीपुरा धान क्रय केंद्र पर डीएम का छापा, लापरवाही पर क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति
 
उत्तरीपुरा धान क्रय केंद्र पर डीएम का छापा, लापरवाही पर क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति
Updated: 2/17/2026 11:25:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

उत्तरीपुरा धान क्रय केंद्र पर डीएम का छापा, लापरवाही पर क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति
*किसानों की शिकायत पर कार्रवाई, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
*जिला खाद्य विपणन अधिकारी को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न नवीन मंडी स्थल, उत्तरीपुरा में स्थापित चार धान क्रय केंद्रों की हकीकत परखी तो किसानों की शिकायतें सही मिलीं। कई दिनों से धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहे किसानों का क्रय नहीं हुआ था। मंडी में खाद्य विभाग द्वारा संचालित उत्तरीपुरा मंडी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा यूपीएसएस द्वारा संचालित एक क्रय केंद्र स्थापित है।
 निरीक्षण के दौरान ग्राम मदाराराय गुमानपुर निवासी श्याम बाबू, ग्राम सुजावलपुर निवासी सरोज नारायण त्रिपाठी और ग्राम एइमा निवासी रामपाल ने डीएम से सीधे शिकायत की कि कई दिनों से प्रयास के बावजूद उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है।
डीएम ने उत्तरीपुरा मंडी तृतीय क्रय केंद्र के प्रभारी नीरज मिश्रा और मंडी क्रय केंद्र प्रभारी अमित द्विवेदी से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसान श्याम बाबू ने बताया कि वह दिसंबर से धान बेचने के लिए प्रयासरत हैं, किंतु उनका क्रय नहीं हुआ। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विपणन निरीक्षक नीरज शर्मा के निलंबन हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
अभिलेखों की जांच में यह भी सामने आया कि यूपीएसएस द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर 12 फरवरी के बाद धान की खरीद नहीं हुई, जबकि किसान मौजूद थे। साथ ही 14 नवंबर के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण न किए जाने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई।
धान खरीद की समग्र जांच के लिए एसडीएम बिल्हौर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। एआरओ सप्लाई और मंडी सचिव समिति के सदस्य होंगे।
निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में गंदगी पाई गई, जिस पर प्रभारी मंडी सचिव अनिल पांडेय को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। खरीदा गया धान भी खुले में रखा मिला। डीएम ने निर्देश दिए कि धान को सुरक्षित ढंग से संरक्षित किया जाए, ताकि वर्षा की स्थिति में नुकसान न हो।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि क्रय केंद्र पर आने वाले सभी किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जाए और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। यदि किसानों को अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई तय मानी जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में राजस्व एवं विकास कार्यों की गई समीक्षा
न्यायाधीश ने न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अधेड़ का शव पुलिया के नीचे पानी में उतराता पाये जाने पर मचा हड़कंप
प्रबंधक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का किया उद्घाटन
क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के के तैल चित्र में किया माल्यार्पण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :