युवाओं को किया देश के अर्थव्यवस्था व बजट के विषय में जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में मंगलवार को माय भारत बजट क्विज का आयोजन किया गया इसके माध्यम से युवाओं को देश के अर्थव्यवस्था व बजट के बारे में जागरूक किया गया। यह विशेष प्रतियोगिता 17 फरवरी को आयोजित की गई इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई 3 के तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बजट की बारीकियो, कर अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाएं व देश के आर्थिक ढांचे से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए ।प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला । क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विजन तथा वार्षिक बजट के प्रभाव को समझा । कार्यक्रम अधिकारी इकाई 3 डॉ. संघमित्रा महापात्रा ने बताया कि क्विज का मकसद केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में आर्थिक साक्षरता विकसित करना है ,जब युवा बजट और नीतियों को समझेंगे तभी वह राष्ट्र निर्माण में सार्थक भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ रश्मि सिंह के निर्देशन में आयोजित कराया गया।
|