डिस्ट्रिक्ट लेवल एचआईवी परीक्षण इकास कार्यशाला का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एनएबीएल ने मान्यता प्राप्त, एचआईवी टेस्टिंग स्टेट रेफरेंस लेबोरेटरी (एसआरएल) ने डिस्ट्रिक्ट लेवल एच.आई.वी. परीक्षण EQAS कार्यशाला का, भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। आयोजन में स्टेट रेफरेंस लेबोरेटरी (एसआरएल) से संबद्ध, 07 जनपद जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं उन्नाव के, लगभग 35 ICTC/ HCTS केंद्रों के लगभग पचास लैब टेक्नीशियनों ने, सक्रिय सहभागिता कर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यशाला का शुभारंभ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा मधु यादव एवं इस कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा ने विशिष्ट अतिथियों, पैट्रन एवं प्राचार्य डा संजय काला, प्रमुख अधीक्षक लाला लाजपत राय तथा संबंधित चिकित्सालय डा सौरभ अग्रवाल का औपचारिक स्वागत कर किया। इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष, डा मधु यादव ने इस कार्यशाला के सभी प्रतिनिधियों को बताया कि, EQAS (External Quality Assurance Scheme) एक ऐसी सुदृढ़ प्रणाली है, जो कि एचआईवी परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूर्णतः सटीक, विश्वसनीय एवं प्रमाणित विधियों से संपन्न हो। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में डा विकास मिश्रा ने प्रतिभागियों को एचआईवी परीक्षण हेतु, नमूना संग्रहण की मानक विधियाँ, परीक्षण गुणवत्ता संवर्धन की रणनीतियाँ तथा EQAS प्रबंधन के व्यावहारिक आयामों पर, विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य डा सुरैया खानम अंसारी, डा रजनी सिंह, डा रुचि गुप्ता, डा मनोज कुमार, डा दीप्ति मिश्रा तथा समस्त रेजिडेंट्स मौजूद रहे।