एआई-सक्षम साथी ऐप का नया संस्करण का शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) द्वारा विकसित एक पहल है, जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है। साथी को प्रतिष्ठित केसबुक में शामिल किया गया है, जिसका विमोचन किया गया। यह सम्मान साथी की उस भूमिका को दर्शाता है जिसके माध्यम से यह एक बड़े स्तर का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म बनकर पूरे भारत के छात्रों, खासकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों, को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत परीक्षा तैयारी की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
इस अवसर पर टीम ने साथी प्लेटफॉर्म के नए एआई-सक्षम संस्करण के लॉन्च की भी घोषणा की। इसमें कई उन्नत सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तरीके को और प्रभावी बनाने के लिए तैयार की गई हैं। उन्नत साथी प्लेटफ़ॉर्म में एआई कन्वर्सेशनल ट्यूटर द्वारा कॉन्सेप्ट समझने में मार्गदर्शन, एआई डाउट सॉल्वर और विज़ुअल प्रॉब्लम सॉल्वर से तुरंत समाधान, व्यक्तिगत अध्ययन योजना और एडैप्टिव लर्निंग पाथ, एआई मॉक टेस्ट और विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, कन्फ्यूजन डिटेक्शन और मेमोरी सपोर्ट टूल, एआई स्मार्ट समरी, कटऑफ प्रिडिक्शन और करियर काउंसलिंग सहायता, शिक्षकों के लिए एआई टीचिंग असिस्टेंट टूल, तथा छात्रों की निरंतर पढ़ाई के लिए मोटिवेशन और एंगेजमेंट फीचर शामिल हैं। साथी वर्तमान में JEE, NEET, CUET, CLAT, SSC, RRB, IBPS और ICAR सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करता है और छात्रों को बहुभाषी अध्ययन सामग्री पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराता है। इस उपलब्धि पर आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म दिखाता है कि एआई का जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग करके सीखने के परिणामों को बेहतर बनाया जा सकता है, साथ ही सभी के लिए पहुंच और समावेशन भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय केसबुक में शामिल होना एआईआधारित शिक्षा नवाचार के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और समान अवसर वाली शिक्षा के लिए तकनीक के उपयोग की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। साथी का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर छात्र तक पहुंचे, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति या भौगोलिक स्थान कुछ भी हो। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह निःशुल्क लर्निंग संसाधन, एआई आधारित व्यक्तिगत तैयारी और अनुभवी शिक्षकों व विषय विशेषज्ञों से मेंटरशिप सहायता प्रदान करता है। छात्र बिना किसी शुल्क के वीडियो लेक्चर, अभ्यास प्रश्न, मॉक टेस्ट, डाउट सॉल्विंग टूल, एडैप्टिव स्टडी प्लान और करियर गाइडेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, साथी संरचित मेंटरशिप भी देता है ताकि छात्र प्रेरित रहें, आत्मविश्वास बढ़ाएं और लगातार मार्गदर्शन से बेहतर प्रदर्शन कर सकें। छात्र https://sathee.iitk.ac.in/ पर जाकर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।