मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 128 जोड़ो ने चुना अपना अपना जीवन साथी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खंड विकास मौदहा ,सुमेरपुर ,कुरारा के कुल 151 के सापेक्ष 128 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खंड विकास मौदहा प्रमुख लालाराम निषाद, मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राघवेंद्र सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी हमीरपुर हिमांशु अग्रवाल ,खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर आशीष कटियार, खंड विकास अधिकारी कुरारा मनोज कुमार गुप्ता ने मौजूद रहकर सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया l कार्यक्रम का संचालन सर्वेश द्विवेदी एवं जलिस खान ने किया।