राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र छात्राओं ने निकाली रैली |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय श्री रामकृष्ण परा स्नातक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैलीमहाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए विद्यालय में संपन्न हुई। रैली में चल रहे छात्र छात्राओं द्वारा लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जैसे चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाए। तथा निर्धारितगति से वाहन चलाए। आदि नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर सेवायोजन शिविर के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।