बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों का विरोध
-कल प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन पर होगा निर्णय
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | केस्को संघर्ष समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट 1999, ट्रांसफर स्कीम 2000, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 तथा पूर्व में हुए सभी समझौतों का खुला उल्लंघन करते हुए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तथा वर्टिकल व्यवस्था लागू कर सैकड़ों संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। संघर्ष समिति के अनुसार, पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में विगत 455 दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है तथा आंदोलन में सक्रिय कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं पर दमनात्मक कार्यवाहियां की गई हैं। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि 26 फरवरी की बैठक में इन सभी मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विचार-विमर्श कर आंदोलन की आगामी रणनीति का सम्यक एवं ठोस निर्णय लिया जाएगा।संघर्ष समिति के आह्वान पर पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 455 दिन पूर्ण होने पर केस्को में आज भी व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रहा |