साड़ी शोरूम पर आयकर का छापा, कारोबारियों में हड़कंप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख प्रतिष्ठान राजरतन साड़ी शोरूम पर छापेमारी की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दो कारों से पहुंची टीम, आवागमन रोका गया सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी दो कारों से शोरूम पहुंचे। कार्रवाई शुरू होते ही कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए और शोरूम के अंदर-बाहर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात कर दिया गया, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए दस्तावेजों की गहन जांच टीम बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड, जीएसटी बिल, स्टॉक रजिस्टर और बैंक लेनदेन से संबंधित कागजातों की जांच में जुटी रही। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में आय और बिक्री के आंकड़ों में अंतर की आशंका जताई गई है।हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।छापेमारी की इस घटना से बाजार में चर्चा का माहौल बना हुआ है और व्यापारी वर्ग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
|