होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आज से 28 फरवरी तक सजेगा बिठूर महोत्सव, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ
 
आज से 28 फरवरी तक सजेगा बिठूर महोत्सव, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ
Updated: 2/25/2026 10:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आज से 28 फरवरी तक सजेगा बिठूर महोत्सव, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |“सनातन एवं संस्कृति का उत्सव” थीम पर तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव 26 से 28 फरवरी तक नाना राव पेशवा स्मारक, बिठूर में आयोजित होगा। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ बिठूर तीन दिन तक उत्सवधर्मी वातावरण में रहेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और मंचीय कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनसहभागिता पर आधारित होना चाहिए।महोत्सव में रक्षा मंत्रालय के ग्लाइडर्स इंडिया एवं ऑर्डिनेंस इक्यूपमेंट फैक्ट्री की प्रदर्शनी, उद्यान विभाग का फ्लावर शो, आईआईटी कानपुर की एआई व वीआर आधारित प्रदर्शनी, सीएसजेएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग की कलाकृतियां, कठपुतली और कच्ची घोड़ी जैसे लोक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे। 26 फरवरी को दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ उद्घाटन होगा। बिठूर थीम गीत की प्रस्तुति और भोपाल कथक समिति का कथक नृत्य कार्यक्रम को सांस्कृतिक आयाम देगा। शाम को डॉ. पलाश सेन एवं यूफोरिया बैंड की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी।27 फरवरी को ‘द बैटल ऑफ बैंड्स’ और ‘कानपुर्स गॉट टैलेंट’ के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। श्रीराम कला केंद्र की कर्ण आधारित नाट्य प्रस्तुति और कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
28 फरवरी को छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य-संगीत तथा प्रयागराज के उत्तर-मध्य सांस्कृतिक केंद्र द्वारा पाई डंडा, पंजाबी गटका और ब्रज की होली पर आधारित चारकुला प्रस्तुति होगी। पत्थर घाट पर काशी रस वाद्यवृंद की जुगलबंदी के बाद गंगा आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसी दिन गोपाल मणि तिवारी का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित होगा।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता करें तथा शांति, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
बिठूर महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से जनपद कानपुर नगर से बिठूर तक रोडवेज  बसों का विशेष संचालन किया जाएगा।  बसे सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेंगी | बैठक में डीसीपी ट्रैफिक  रविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
26 फरवरी को होगा बिठूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ
कानपुर मण्डल में मार्च के चौथे सप्ताह में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 12 मार्च तक भेजें आवेदन
चकबन्दी ग्राम चौपाल कार्यक्रम की संशोधित तिथियां जारी
धार्मिक संस्थाओं से एन्यूटी भुगतान हेतु आवेदन आमंत्रित
पीएसआईटी में तोड़फोड़-बवाल के बाद पुुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़, दर्जनों छात्र-छात्रायेें घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :