स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी स्मारक द्वार का अनावरण आज
सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव से कंडौर जाने वाले रास्ते में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह स्मारक द्वार का अनावरण कार्यक्रम 27 फरवरी को दोपहर एक बजे संपन्न होगा। इसके पूर्व विकास खंड परिसर स्थित शहीद स्तंभ से पुष्पांजलि अर्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ होगा। तथा देश भक्तिगीत के साथ बाइक यात्रा जल्ला गांव में स्मृति द्वार के पास संपन्न होगी।इसके बाद सभा काआयोजन होगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह निवासी कंडौर ने दी।
|