होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना
 
बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना
Updated: 2/27/2026 12:41:00 AM By Reporter-

बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवसीय अभियान के अंतर्गत संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को जनपद में सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाएगा। रथ को रवाना करते हुए सांसद ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग व अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने के संकल्प को दोहराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद अजेन्द्र सिंह ने कहा कि “बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति ही नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। जिले में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर जो संदेश दिया गया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से अपील करता हूँ कि वे बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। जब समाज जागरूक होगा, तभी बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा।”साईं ज्योति संस्था के निदेशक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि साईं ज्योति संस्था का उद्देश्य केवल अभियान चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है। ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रथ यात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। हमारा विश्वास है कि सामूहिक प्रयास, प्रशासन का सहयोग और समुदाय की भागीदारी से हम बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त कर सकते हैं। यह केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन है।”
साईं ज्योति संस्था के जिला समन्वयक कैलाश नारायण गौतम ने कहा कि  100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दौरान हमने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियाँ, रैलियाँ और संवाद आयोजित किए। ‘28 जनवरी से संचालित मुक्ति रथ’ के माध्यम से सीधे ग्रामीण समुदाय तक पहुँचना अत्यंत प्रभावी रहा। हमें समाज के विभिन्न वर्गों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। हमारा संकल्प है कि हमीरपुर को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहेंगे और प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य को सुनिश्चित करेंगे।”कार्यक्रम में साई ज्योति संस्था के निर्देशक अजय श्रीवास्तव, कैलाश नारायण गौतम, पंकज तिवारी हरि राम, शिव कांति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चलाए जा रहे अभियान में धरा गया वारंटी
विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया गया याद
जिला कारागार का लिया गया मासिक जायजा
जन समस्याओं का निस्तारण समय बद्ध पर किया जाय - जिलाधिकारी
स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी स्मारक द्वार का अनावरण आज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :