होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  रंगों से सराबोर रहेगी सात दिन तक कानपुर की ऐतिहासिक होली
 
रंगों से सराबोर रहेगी सात दिन तक कानपुर की ऐतिहासिक होली
Updated: 3/2/2026 7:52:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रंगों से सराबोर रहेगी सात दिन तक कानपुर की ऐतिहासिक होली
 -योगी-मोदी मुखौटों और ‘भाभी जी’ सेल्फी चश्मे की रही जबरदस्त मांग 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रंगों के पर्व होली को लेकर इस बार औद्योगिक नगरी कानपुर के बाजारों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। व्यापारिक संगठनों के अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। गोविंदनगर से लेकर हटिया बाजार, मेस्टन रोड, बिसाती बाजार, नया गंज और गुमटी नंबर 5 तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही।
पिचकारियों में दिखा परंपरा और ट्रेंड का संगम
बाजार में पिचकारियों की लंबी रेंज ने बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित किया। लड्डू गोपाल की गोल्डन फाउंटेन पिचकारी, धनुष-बाण, फरसा और क्रिस डिजाइन वाली पिचकारियां चर्चा में रहीं। वहीं डोरेमोन, पिंगपोंग, रॉकेट लॉन्चर और प्रेशर टैंक वाली आधुनिक पिचकारियों की भी जबरदस्त बिक्री हुई। इनकी कीमत 12 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक रही।
- सियासी रंग भी चढ़ा बाजार पर
 होली बाजार में राजनीतिक रंग भी साफ नजर आया। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटों की जबरदस्त मांग रही। साथ ही ‘भाभी जी’ सेल्फी चश्मा और ‘मोगैंबो’ कैप युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने। व्यापारियों के अनुसार, अंतिम सप्ताह से पहले ही इनका अधिकांश स्टॉक खत्म हो गया।
- हटिया खोया मंडी में 50 करोड़ का कारोबार
हटिया खोया मंडी में इस बार करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजार एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, मिलावट रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। चॉकलेट खोया, चंद्रकला और ड्राई फ्रूट गुझिया की रेडीमेड वैरायटी की खूब बिक्री हुई।हालांकि बड़ी कंपनियों के पैक्ड और ऑनलाइन उत्पादों ने स्थानीय कारोबार को चुनौती दी है। इसके बावजूद हटिया का खोया आसपास के 22–23 जिलों के साथ अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जा रहा है। इस वर्ष कीमतों में लगभग 20 रुपये प्रति किलो की कमी के बावजूद प्रतिस्पर्धा का असर बिक्री पर देखा गया। वही रेडीमेड गुझिया के होलसेलर शिवम ने बताया कि अबकी बार भी लोगों ने बाजार की रेडिमेड गुझिया को घर में बनाने की अपेक्षा अधिक पसंद किया है । उसकी वजह होली के आकर्षक पैक में एक किलो व आधा किलो के पैक में बाजार के खोए कि कीमत पर ही मिल जाती है जिसे लोगों ने अपने ओर अपनों को उपहार के लिए खूब खरीददारी की है ।
- अरारोट से बना ‘कनपुरिया’ गुलाल बना पहली पसंद
इको-फ्रेंडली रंगों की ओर बढ़ते रुझान के चलते इस बार अरारोट से बना कनपुरिया गुलाल लोगों की पहली पसंद रहा। प्राकृतिक रंग और इत्र की खुशबू से तैयार यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित माना जा रहा है और आसानी से साफ भी हो जाता है। थोक विक्रेताओं के मुताबिक केवल हटिया बाजार से लगभग 2000 टन रंग-गुलाल की बिक्री हुई। मेंहदी और भगवा रंग के गुलाल ने भी खास आकर्षण पैदा किया। यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी यहां से सप्लाई की गई। कुल मिलाकर इस बार होली ने न केवल शहर को रंगों से सराबोर किया, बल्कि बाजारों में भी नई ऊर्जा भर दी। पारंपरिक उत्पादों से लेकर आधुनिक ट्रेंड तक, ‘कानपुरिया’ अंदाज ने एक बार फिर होली के बाजार को खास बना दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसानों को उन्नत किस्म के गन्ना के बीज किए गए वितरित
होलिका दहन और गंगा मेला की तैयारियों पर नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं पर की बैठक
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा
लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी
अग्रसेन चौक बनाने का सांसद ने दिया आश्वस्त
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :