कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी 6 मार्च को विकास भवन में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा ने बताया कि कृषि निदेशालय, उ०प्र० (अभियंत्रण अनुभाग), कृषि भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की ई-लॉटरी जनपद स्तर पर 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह ई-लॉटरी मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न कराई जाएगी।
उन्होंने जनपद के उन सभी कृषकों से अनुरोध किया है, जिन्होंने उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु 25 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन किया है, वे 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को अपराह्न 05:00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित ई-लॉटरी में उपस्थित होकर प्रतिभाग करें।