अपराध बैठक के बाद कमिश्नर का मीठा-कड़वा फॉर्मूला
-कुछ अफसरों को ‘मुंह मीठा’ तो कुछ के लिए ‘रेड लाइन’ तैयार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट में हुई ताज़ा क्राइम मीटिंग के चर्चा शुरू होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि कमिश्नर रघुबीर लाल का मूड इस बार “मीठा भी और तीखा भी” सुर्खियों में है.जिन जोनों में अपराध पर लगाम कसकर रखी गई और जनता से व्यवहार भी ठीक रहा, वहां के जिम्मेदार अफसरों के लिए जल्द ही “मुंह मीठा करने” वाला तोहफा यानी इनाम या शाबाशी की प्लेट सज सकती है। अपराध शाखा में तैनात कई इंस्पेक्टर को मिल सकता स्टेशन अफ़सर के चार्ज की ज़िम्मेदारी..सूत्र!लेकिन जिन थानों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं चोरी/छिनैती और आम जनता को पुलिस चौकी में चाय से ज्यादा डांट-फटकार का स्वाद मिल रहा है, उनके लिए कमिश्नर साहब ने साफ संकेत दे दिया है—अब रेड लाइन दूर नहीं है।बताया जा रहा है कि मीटिंग में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और जनता से व्यवहार को लेकर कई जिम्मेदारों की क्लास की भी चर्चा,कुछ अफसरों की फाइल पर हरे निशान लगे तो कुछ के नाम के आगे लाल गोला बनता दिखाई दिया। अब पुलिस महकमे में चर्चा यही है कि किसको मिलेगा रसगुल्ला और किसके लिए बजेगी रेड लाइन की घंटी। कुल मिलाकर क्राइम मीटिंग के बाद साफ संदेश है काम अच्छा तो इनाम पक्का, लापरवाही हुई तो कुर्सी पर लाल निशान भी तय।