ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रशिक्षण किया प्राप्त |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सुमेरपुर विकासखंड ग्राम पंचायत पौथिया ग्राम प्रधान वंदना सचान ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान को अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पंचायती राज विभाग भारत सरकार की तरफ से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में 6 मार्च 2026 को आयोजित हुआ। जिसमें पूरे देश से महिला हितैषी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से 135 महिला पंचायत प्रतिनिधि एवं दस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक जनपद से दो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 13 मार्च 2026 को हमीरपुर से ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान एवं ग्राम प्रधान वंदना सचान अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की जानकारियों से प्रशिक्षित किया गया।