सुरक्षा को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें: लखन शुक्ला
- अग्नि सुरक्षा सुनिशचित करे राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आधुनिक मटेरियल एंड साइंस प्राइवेट लिमिटेड और एआरपी प्राइवेट लिमिटेड डिफेन्स कारिडोर, साढ़ कानपुर नगर में ,अग्नि सुरक्षा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार विषय पर एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन ने दिया। लखन शुक्ला ने बताया लखन शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है। शुक्ल ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है साफ सफाई का सुरक्षा से गहरा सम्बन्ध है जितनी बेहतर सफाई होगी हम उतना सुरक्षित होंगे आग को बुझाने की दृस्टि से 5 भागो में बाटा गया है ए- लकड़ी कोयला कागज यानि ठोस पदार्थो की आग बी- तरल पदार्थो की आग सी -गैस की आग डी-,धातुओ की आग ई- बिजली की आग के बारे में बताते हुए फायर सिलेंडर के उपयोग की विधि का भी डैमो दिया साथ ही घायल अवस्था में पट्टी बांधने से खून बहने पर रोकने के तरीके बताए, सीपीआर और घायलों के ट्रांसपोर्टेशन का भी डेमो दिया श्री शुक्ला ने सांप के काटने और आकाशीय बिजली के समय के बारे में क्या करे? क्या ना करे? की जानकारी दी सड़क सुरक्षा सुरक्षित यातायात पर जोर दिया इस अवसर पर अरूप मैती, राघवेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, अजीत सिंह, आशीष, सूरज प्लांट के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।