होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पुलिस आयुक्त ने पर्व ईद को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी
 
पुलिस आयुक्त ने पर्व ईद को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी
Updated: 3/12/2026 9:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पुलिस आयुक्त ने पर्व ईद को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी 
- संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के दिए निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पर्व ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी आयोजित आगामी पर्व ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त  रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ० विपिन ताडा द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं संबंधित जनमानस के साथ एक गोष्ठी आयोजित कर संवाद स्थापित किया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं नागरिकों द्वारा त्योहार के दृष्टिगत विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा गया, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा सभी धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की गई कि वे समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।साथ ही पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईद पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा जनमानस द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।गोष्ठी में कमिश्नरेट कानपुर नगर के सभी जोनों के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कॉलेजों में दर्जनों एससी-एसटी पदों पर सामान्य वर्ग की नियुक्तियां
रसोई गैस : जनता की आपदा में अवसर ढूंढने लगे गैस एजेंसी वाले और ब्लैक मार्केट के दलाल!
सीडीओ ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ
सुरक्षा को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें: लखन शुक्ला
20 वाहन सीज, 142 वाहनो का हुआ चालान, 7.03 लाख का लगाया जुर्माना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :