होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रसोई गैस : जनता की आपदा में अवसर ढूंढने लगे गैस एजेंसी वाले और ब्लैक मार्केट के दलाल!
 
रसोई गैस : जनता की आपदा में अवसर ढूंढने लगे गैस एजेंसी वाले और ब्लैक मार्केट के दलाल!
Updated: 3/12/2026 10:01:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रसोई गैस : जनता की आपदा में अवसर ढूंढने लगे गैस एजेंसी वाले और ब्लैक मार्केट के दलाल!
- ज्यादा कमीशन के लालच में अपने इलाकों से दूर सिलेंडर बांट रहीं गैस एजेंसियां
- घाटमपुर और गीतानगर की एजेंसियां चमनगंज, बेकनगंज के ग्राहकों को जबरन भेज रहीं गोदाम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर के आउटर और दूरदराज कोनों में स्थित गैस एजेंसियों ने ज्यादा प्रॉफिट के लालच में शहर के बीच में ऑफिस खोलकर हजारों ग्राहक बना डाले हैं। लेकिन अब गैस सिलेंडर क्राइसिस होने बाद शहर बीच ऑफिस खोलकर बैठे इन आउटर वाली एजेंसियां ग्राहकों को सिलेंडर देने के नाम पर चमनगंज से गीतानगर और घाटमपुर तक स्थित गोदामों तक दौड़ा रहे हैं। फिर वहां पर बुलाकर ग्राहकों को सिलेंडर की शॉर्टेज दिखाकर, अधिक मूल्य चुकाने को मजबूर कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीधे एजेंसी मालिक सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं। दर्जनों पीड़ित ग्राहकों ने इसकी शिकायतें की हैं।
उदाहरण के लिए गीतानगर की शोभन सरकार गैस एजेंसी और घाटमपुर की जाह्नवी गैस एजेंसी ने चमनगंज थानाक्षेत्र के रूपम चौराहे पर अपने अपने डीसी (ऑफिस) खोल रखे हैं। कई किलोमीटर दूर, शहर के आउटर पर असली रजिस्टर्ड ऑफिस व गोदाम होने के बावजूद इन दोनों एजेंसियों ने चमनगंज, बेकनगंज। बजरिया आदि में हजारों ग्राहक बना लिए। जिनको यहीं पर लाकर सिलेंडर बांटते रहे। अब जब सिलेंडर क्राइसिस की अफवाहों के बीच ग्राहकोंनकी भीड़ टूटी तो इन शोभन सरकार गैस एजेंसी और घाटमपुर की जाह्नवी गैस एजेंसी ने सिलेंडर देना ही बंद कर दिया। ग्राहकों को बाध्य करके घाटमपुर और गीतानगर में उनके गोदाम पर जाकर सिलेंडर लेने को भेजा जा रहा है। अधिकांश मजबूरी में गए, तो वहां पर प्रति सिलेंडर जबरन सौ से पचास रुपए अधिक वसूले जाने, यानी सीधे गोदाम से ही ब्लैक किए जाने की गंभीर शिकायतें मिल रही हैं। सीधे सीधे इन गैस एजेंसी वालों ने जनता की आपदा में काले मुनाफे का अवसर ढूंढा।
पूरे मामले पर जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने साफ कहा कि अपने पंजीकृत ऑफिस क्षेत्र के अलावा गैस एजेंसियों द्वारा कहीं दूर ग्राहक बनाना नियम के विपरीत है। डीएसओ के अनुसार क्षेत्र से दूर ग्राहक बनाकर सिलेंडर बेचने के पीछे एजेंसियों द्वारा अधिक कमीशन कमाने का लालच जो सकता है। वहीं ये भी कहा कि इन एजेंसियोंके खिलाफ अगर कोई ग्राहक शिकायत देता है तो जांच और कार्रवाई की जाएगी।
- अवैध रिफिलिंग पकड़ी
कानपुर। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने गुरुवार को फिर से बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने  ग्वालटोली में छापेमारी की। यहां ग्वालटोली क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया गया। मकान में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का खुलासा हुआ है। सूचना पर हुई छापे की कार्रवाई में आरोपी इकबाल, पुत्र सिद्दीकी के आवास पर मौके से 46 गैस सिलेंडर, 6 रिफिलिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुए हैं। आपूर्ति कार्यालय के अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलापूर्ति विभाग ने गैस शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी किया स्थापित। ये जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने दी है।
- पुलिस ने खड़े होकर गैस बंटवाई, अफवाहों से बचने का अलर्ट
कानपुर। थाना नजीराबाद क्षेत्रांतर्गत जेके मंदिर के पास स्थित भागवत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की गाड़ी आने पर चुन्नीगंज क्षेत्र के उपभोक्ता भी पहुंच जाने से भीड़ अधिक हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर लाइन लगवाकर गैस का वितरण सुचारु रूप से कराया गया। आमजन से अपील है कि गैस सिलेंडर की किल्लत संबंधी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वर्तमान में गैस की कोई कमी नहीं है। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।यदि किसी गैस एजेंसी/डीलर द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी या असुविधा की जा रही है, तो उपभोक्ता निम्नलिखित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- भारत गैस (Bharat Gas) हेल्पलाइन नंबर:
1800-22-4344 (टोल फ्री)
- इंडेन गैस (Indane Gas) कस्टमर केयर नंबर:
1800-2333-555 (टोल फ्री)
- एचपी गैस (HP Gas) कस्टमर केयर नंबर:
1800-2333-555 (टोल फ्री)
वहीं ग्राहक और नागरिक जिला आपूर्ति कार्यालय के आपूर्ति इंस्पेक्टरों के नंबरों पर फोन कर समस्या की सूचना दे सकते हैं
1. इंस्पेक्टर राजेंद्र रंजन : 9956471749
2. इंस्पेक्टर सचिन श्रीवास्तव : 7499728292

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कॉलेजों में दर्जनों एससी-एसटी पदों पर सामान्य वर्ग की नियुक्तियां
सीडीओ ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ
पुलिस आयुक्त ने पर्व ईद को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ की गोष्ठी
सुरक्षा को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें: लखन शुक्ला
20 वाहन सीज, 142 वाहनो का हुआ चालान, 7.03 लाख का लगाया जुर्माना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :