छात्रों ने महिलाओ को गृहवाटिका के लिए किया प्रेरित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद, गोला, लखीमपुर खीरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवे दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने प्राधिमिक विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से की गई, इसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में पीपल,आम,लीची,अमरूद, नींबू, बरगद तथा आंवला आदि के पौधे रोपित किये। । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने को पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महिलाओं को बताया कि किचन गार्डन के माध्यम से वे अपने घर पर ही ताजी और पौष्टिक सब्जियां जैसे , पालक, धनिया, मिर्च, बैंगन आदि आसानी से उगा सकती हैं। इससे परिवार को शुद्ध और पोषक आहार मिलता है तथा बाजार से सब्जियां खरीदने में होने वाले खर्च में भी कमी आती है।स्वयंसेवकों ने महिलाओं को किचन गार्डन तैयार करने की विधि, पौधों की देखभाल, जैविक खाद के उपयोग और नियमित सिंचाई के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं ने इस पहल में रुचि दिखाई और घर के आसपास खाली स्थान का उपयोग कर किचन गार्डन बनाने का संकल्प लिया। तथा महिलाओ को कद्दू, खीरा,लोकी,तोरिय, ककडी, तथा भिण्डी के बीज दिये। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक रीना गिरी , पूनम सिंह, नीलम देवी तथा एनएसएस आधिकारी और आधिष्ठाता डॉ.अनिल कुमार सिंह,डॉक्टर सतेन्द्र कुमार और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
|