होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  काकादेव में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, कठारा में मिष्ठान दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल; दो एफआईआर
 
काकादेव में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, कठारा में मिष्ठान दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल; दो एफआईआर
Updated: 3/20/2026 10:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

काकादेव में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, कठारा में मिष्ठान दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल; दो एफआईआर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।घरेलू गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने दो स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। काकादेव में रिपेयरिंग की दुकान पर गैस रिफिलिंग करते हुए सामग्री बरामद हुई, जबकि बिधनू के कठारा स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।
काकादेव के चंदेल चौराहा के पास अजन्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में सुबह 09:52 बजे छापेमारी के दौरान 14.2 किग्रा के कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 4 भारत गैस के खाली, 3 इंडेन के खाली और 1 आंशिक भरा सिलेंडर शामिल था। मौके से 3 रिफिलर यंत्र, पेचकस, नुकीली प्लास और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला, जिससे अवैध गैस भराई की पुष्टि हुई।
मौके पर कलीम अहमद सिद्दीकी निवासी रावतपुर मिले, जबकि दुकान यासीन अहमद के नाम बताई गई। बरामद सिलेंडर व उपकरण कब्जे में लेकर सुपुर्दगी में दिए गए हैं। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
इसी क्रम में अपराह्न 03:29 बजे बिधनू के ग्राम कठारा स्थित महक स्वीट हाउस में छापेमारी की गई, जहां 14.2 किग्रा के कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। इनमें 2 भरे और 2 खाली थे, जिनमें एक सिलेंडर चूल्हे से जुड़ा हुआ उपयोग में पाया गया। इस मामले में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर की संस्तुति की गई है।
दोनों कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा वर्मा, पूजा सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
₹2.66 करोड़ की जीएसटी टैक्स चोरी का खुलासा
32 स्कूली वाहनों की समय सीमा पूरी, सड़क पर नही होगा संचालन
आध्यात्मिकता और युवा चेतना का कल होगा संगम
किरायेदार से विवाद पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान - पिता बोले- पुलिस के डर से उठा लिया कदम
ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत अमेरिकन ओजी गांजा पकड़ा, गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :