पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र का लिया जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना रावतपुर क्षेत्र में डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय व दल बल के साथ की पैदल गश्त.जुमे की नमाज़ के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र का जायजा लिया.मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर व थानाध्यक्ष रावतपुर कमलेश राय भी मौजूद रहे.डीसीपी वेस्ट के अनुसार क्षेत्र में थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है.वहीं डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है |
|