अंतराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने परमट घाट पर स्थानीय लोगो एव श्रद्धालुओं के साथ अंतराष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वर्ल्ड वोमेन एम्पावरमेंट की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा उपस्थित रही ।गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि पूरी दुनिया में 22 मार्च के दिन अंतराष्ट्रीय जल दिवस मनाया जाता है।जिसका उद्देश्य लोगों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।जल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।जल न केवल पीने के लिए आवश्यक है, बल्कि खेती, उद्योग, बिजली उत्पादन और दैनिक जीवन के हर कार्य में उपयोगी है। मानव शरीर का लगभग 60–70% भाग जल से बना होता है। इसके अलावा, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे भी जल पर निर्भर करते हैं।जल संकट से बचने के लिए हमें जल का सही उपयोग करना चाहिए।नलों को खुला न छोड़ें,वर्षा जल संचयन अपनाएं,पेड़-पौधे लगाएं,पानी को प्रदूषित होने से बचाएं, जल है तो जीवन है। यदि हम आज जल की बचत नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हमें मिलकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और इसे अपनी आदत बनाना है।और इस अभियान में सम्मिलित लोगो को शपथ दिलाई तथा पौधे वितरित किए गए ।
|