ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रथम बैठक आहूत |
-एसोसिएशन के प्रचार प्रसार हेतु हमीरपुर महोत्सव के आसपास बैनर/ होर्डिंग लगाए जाने का प्रस्ताव |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रथम बैठक दिन रविवार को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जितेंद्र पांडे ने पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व0 गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । बैठक में संगठन के प्रचार प्रसार हेतु हमीरपुर महोत्सव के पास एक बैनर/होर्डिंग लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में संरक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि नए संगठन के प्रचार प्रसार हेतु नगर के प्रमुख स्थान में संगठन के होर्डिंग/ बैनर लगाए जाएं। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश दोहरे ने संगठन के बायलाज पर विस्तार से चर्चा की संगठन के उद्देश्य नियमावली को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में संरक्षक प्रशांत शुक्ला ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रत्येक संगठन के व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी। संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष कुंदन निषाद भी इस कार्य में सहयोग करेंगे। संगठन की अगली बैठक अप्रैल माह में होगी जिसकी सूचना सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को बाद में दी जाएगी। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभी बैठक की कार्रवाई समाप्त हुई। आज की बैठक में संरक्षक मंडल से गणेश सिंह विद्यार्थी, जितेंद्र पांडे, प्रशांत शुक्ला, श्रीप्रकाश शुक्ला ओमप्रकाश दोहरे अध्यक्ष,प्रेमचंद सोनकर महामंत्री, कुंदन निषाद कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार धुरिया, जसवंत निषाद, अमित दुबे, शाहिद खान, अखिलेश मिश्रा, विकास तिवारी, सुनील कुमार ,अमित वर्मा आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।