डीएम एवं एसपी द्वारा चौरादेवी मंदिर प्रांगण का निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l हमीरपुर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर की जा रहीं तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से डीएम घनश्याम मीना एवं एसपी डॉ दीक्षा शर्मा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल चौरा देवी मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी द्वारा टैंटेज, मंच, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वार, ओडीओपी के स्टाल, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था, साफ-सफ़ाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट, प्लेनेटोरियम (स्टेडियम)आदि की तैयारियों से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली गयी।साथ ही महोत्सव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी गण समय से अपने-अपने कार्य एवं दायित्वों को सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि कि कल 23 मार्च की सायं 6:00 बजे से जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हमीरपुर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।साथ ही पोल मलखंभ, भजन लखवीर सिंह लक्खा आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। 24 मार्च को प्रातः 10:00-3:00 बजे तक कृषि, वन एवं उद्यान विभाग सम्मेलन होगा जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादन संघ, उद्यान एवं बागवानी, मत्स्य उत्पादक संघ, श्रेष्ठ पशुपालक एवं डेयरी समितियां, बुंदेली मिलेट्स एवं व्यंजन प्रतियोगी आदि शामिल होंगे।सायं 4:00- 6:00 बजे तक बुंदेली लोक नृत्य/गायन, अन्य प्रांतीय लोक गायन/वादन तथा रात्रि में कोहिनूर लांगा गायन, कलर्स आफ इंडिया डांस ग्रुप, रेणुका पंवार हरियाणवी गायिका आदि कार्यक्रम होंगे।25 मार्च को दिन में पर्यटन विभाग सम्मेलन एवं रोजगार मेला, डिस्टिक्ट यूथ कांन्क्लेब, युवा टूरिज्म क्लब संगोष्ठी, पर्यटन इतिहास परिचर्चा संगोष्ठी, पर्यटन नीति, ब्रेड एण्ड ब्रेक फास्ट योजना कैंप, बुंदेली लोक नृत्य / गायन, अन्य प्रांतीय लोक गायन/वादन तथा रात्रि में श्रद्धा पंडित, फरहान साबरी बॉलीबुड गायन कार्यक्रम नियत हैं। 26 मार्च को दिन में उद्योग विभाग सम्मेलन / खेल विभाग, इंवेस्टर्स समिट, परंपरागत खेल कूद प्रतियोगिता, बुंदेली लोक नृत्य/गायन, अन्य प्रांतीय लोक गायन/वादन तथा रात्रि में ब्रज की रासलीला, रामलीला एवं साधौ बेण्ड का आयोजन होगा। 27 मार्च को दिन में शिक्षा विभाग सम्मेलन, उच्च शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरूस्कार वितरण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, बुंदेली लोक नृत्य / गायन, अन्य प्रांतीय लोक गायन/वादन तथा रात्रि में सादाब साबरी बॉलीबुड गायन आदि का प्रस्तुतिकरण होगा।उन्होंने जानकारी दी है कि रात्रि के सभी कार्यक्रम सांय 7:00 से 10:00 तक होंगे।इसके अलावा अंतरिक्ष दर्शन (प्लेनेटोरियम) का आयोजन दिनांक 23-27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एएसपी एम के गुप्ता, एसडीएम सदर के डी शर्मा, अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।