धरपकड़ अभियान में धरे गए गैंगस्टर वांछित अभियुक्त |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जलालपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में रविवार को की गई कार्रवाई में टीम ने ग्राम ममना-सरीला मार्ग स्थित बरगवां पुलिया नहर के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक पुत्र वीरसिंह निवासी ग्राम गुढा थाना चरखारी जनपद महोबा और उपेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पचपहरा थाना कोतवाली महोबा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।