पुलिस ने दबोचे दो शातिर मादक पदार्थ कारोबारी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का ऑपरेशन व्हाइट पाउडर लाया रंग.एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद शहर के कोने कोने से बरामद किया जा रहा है अवैध मादक पदार्थ.
इसी क्रम में दबोचे गए दो शातिर मादक पदार्थ कारोबारी.पकड़े गए अभियुक्त अंकित गुप्ता व दीपक जायसवाल हैं.एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया,दोनों अभियुक्तों के पास से 23 किलो 501 ग्राम अवैध गांजा बरामद। दोनों अभियुक्त उड़ीसा से गांजा लाते हैं। और शहर में अलग अलग स्थान पर बेंचते हैं। इन्हें एक ट्रिप में एक से लेकर डेढ़ लाख तक फायदा होता है.
दोनो अभियुक्तों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय. एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने कहा, ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा.प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिवाकर पांडेय, चंद्रशेखर, विकास कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार मिश्रा, सत्यम मौर्य, प्रभात मिश्रा, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल हरिओम, बलराम सिंह, प्रदीप कुमार एवं क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक मंगल सिंह, मंजेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, अभय कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, अनुराग सिंह, सतबीर ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया है |