बुजुर्ग मौलाना ने मासूम से गंदी हरकत पर पड़ोसियों ने दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पीटा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 60 साल के बुजुर्ग मौलाना ने 8 साल की मासूम से रेप की कोशिश की। बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपी भी मौके से भागा। उसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी।
लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। मासूम के पिता ने बताया, रविवार की शाम हम लोग घर में थे। हमारी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची ने बताया, मौलाना ने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया। मेरे कपड़े उतारने लगा। मैं डर गई थी। उन्हें धक्का देते हुए घर से बाहर भागी। बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। घर पर जाकर पापा और मम्मी को जानकारी दी। तभी सभी लोग दौड़कर आए। घटना की सूचना डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर ले गई। आरोपी मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर के घर में वह अकेले रहता है।