टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को किया सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार कुछेछा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टी०बी० मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों से माह दिसम्बर 2026 तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त बनाये जाने हेतु अपील की गयी। डा० गीतम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षय रोगियों को उचित पोषण आहार एवं समय से दवाइयाँ लेने की अपील की गयी और क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कार्यक्रम में आये अधिकारियों से क्षय रोगियों को समय से पोषण सामग्री वितरण किये जाने हेतु अपील की गयी। डा० बी०पी० सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी, द्वारा क्षय रोग के बारे में जानकारी देते हुये रोगियों को समय से दवा लेने तथा इलाज पूर्ण करने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।