मिशन शक्ति फेस 5.2 के अंतर्गत बाइक रैली को एसीपी आकांक्षा पांडे ने दिखाई हरी झंडी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर आज कमिश्नरेट कानपुर नगर के पुलिस लाइन परिसर से मिशन शक्ति फेस 5.2 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। उक्त बाइक रैली में महिला आरक्षी, महिला उपनिरीक्षक एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलबाग में संपन्न हुई।रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ आमजन को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है।इस आयोजन में लगभग 200 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जो महिला सशक्तिकरण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
|