पुलिस आयुक्त आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं जनहित विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।आज पुलिस आयुक्त आवास, कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में शहर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर जीवन-परिस्थितियां उपलब्ध कराना रहा।
|