महिला की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l सुमेरपुर में स्थित जे.के. सीमेंट फैक्ट्री से लगभग 200 मीटर पूर्व सड़क किनारे जा रही एक महिला को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई है। सूचना पर थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुमेरपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस, हमीरपुर भिजवाया गया है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।