रामनवमी शोभायात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा कस्बा सुमेरपुर क्षेत्र में राम नवमी जुलूस के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन किया तथा भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।