दबोचे गए तीन शातिर ठग थाना पुलिस ने किया राजफाश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही. दबोचे गए तीन शातिर साइबर ठग मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का.डीसीपी सेंट्रल के पर्यवेक्षण में बिल्हौर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा. शातिर ठगों की पहचान वीरेंद्र, लवकुश उर्फ ठाकुर व अरुण कुमार उर्फ छोटू उर्फ गया प्रसाद के रूप में हुई है.तीनों अभियुक्त फर्जी स्कीम का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करते हैं। लोगों को बहला फुसला कर उनके आधार कार्ड से नया सिम निकाल कर अलग अलग बैंक में खाता खुलवाते हैं। उन खातों को भी साइबर फ्रॉड में प्रयोग करते हैं. अभियुक्तों के पास से 3 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन,3 अदद कूटराचित आधार कार्ड,4 अदद पास बुक व 5 अदद सिम कार्ड बरामद.प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहित यादव,शुभम देशवाल, अजय कुमार,हेड कांस्टेबल धर्मवीर,कांस्टेबल यशपाल एवं सर्विलांस सेल पश्चिम उप निरीक्षक शुभम यादव, राजन यादव,हेड कांस्टेबल राजीव सिंह,कांस्टेबल अभिषेक यादव, रोबिन सिंह व मुन्ना सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया. तीनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेजा जा रहा है |
|