25 नवजात शिशुओं को बेबी किट, मिठाई, गुलदस्ता वितरित कर मनाया कन्या जन्मोत्सव |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सशक्त नारी-समद्ध प्रदेश मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, मिशन शक्ति चरण के कार्य योजना अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार वासंतिक नवरात्र से प्रारंभ होकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन (महिला कल्याण विभाग़) के द्वारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरीला में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 25 नवजात बच्चियों को बेबी किट,मिठाई , गुलदस्ता वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी पंपलेट बांटकर प्रदान की गई। इस मौके पर जिला समन्वयक शशि तिवारी ने बताया कि बेटियां घर की शान हैं उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए सरकार इन्हें बढ़ाने तथा पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत महिलाओ को नंबर हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076, के बारे में भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से सिद्धार्थ दीक्षित (जेंडर स्पेशलिस्ट) एवं मधुलता,शिवबाबू का विशेष सहयोग रहा।