आईटीसी पासऑन कर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य धरा गया |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांश सेल के संयुक्त प्रयास से मुकदमा अपराध संख्या 228/2025 धारा 318(4),319,338/336 (3)/340(2) बीएनएस व 132(1) क, ख,ग,ठ (3) केन्द्रीय माल एवं सेवाकर अधिनियम सदर कोतवाली से सम्बन्धित अन्तर्राज्यीय स्तर पर बोगस फर्म से सम्बन्धित फर्जी GST आवेदन कूटरचित दस्तावेज के आधार पर, GST के माध्यम से बिना वास्तविक माल का क्रय विक्रय किये, ITC पासऑन कर चोरी करने वाले गैंग के अपराधी अविनाश दुवे(22) पुत्र सत्यधऱ दुवे निवासी ग्राम जगदीशपुर सिंधवारी आनन्दनगर थाना फरेंदा जनपद महाराजगंज हाल पता गली नं0 06 बजीराबाद नियर वाई लवकुश गली थाना तिमारपुर उत्तरी दिल्ली को बीते दिन शुक्रवार को प्रपत्रों तथा मोबाइल व लैपटाप की जांच कर, पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर थाना स्थानीय पर कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया । जिसके कब्जे से 4 अदद लैपटाप , 5 अदद मोबाइल व 2 रजिस्टर एक छोटा (स्वयं से दूसरे के हस्ताक्षर कापी पर बनाकर लैपटाप में फीड करने का डिटेल्स) व एक बडा रजिस्टर (रजिस्टर्ड करायी गयी कम्पनियों का विवरण) बरामद हुआ । उपरोक्त अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा मुकदमें में नामित आरोपी विजय पुत्र सुरेश कुमार सविता निवासी ग्राम रिंगना कारीमाटी सदर कोतवाली के आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, विद्युत विल धोखे से नौकरी के नाम पर प्राप्त करना और उक्त दस्तावेज के आधार पर फर्जी GST रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के माध्यम से पेन कार्ड से सम्बन्धित हस्ताक्षर बनाकर आवेदन फॉर्म में कूटरचना करने के डिजिटल साक्ष्य लैपटाप में पाये जाने व विजय से सम्बन्धित फर्म V.Y. ट्रेडर्स से बिना वास्तविक माल के खरीद बिक्री किये जाने वाले फर्म प्रजापति ट्रेडर्स प्रोपाइटर लक्ष्मण प्रजापति पुत्र रामराज प्रजापति निवासी ग्राम गंगेरवा थाना भालेसुल्तान जनपद अमेठी से एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर दस्तावेज मंगवाना एवं उन्हीं प्रपत्रों के आधार पर करीब दो हजार फर्जी GST कम्पनियों का रजिस्ट्रेशन कूटरचना कर अभियुक्त अविनाश दुबे व इसके सहयोगियो द्वारा लाभ प्राप्त करने की नियत से फर्जी GST कम्पनी बनाने के साक्ष्य के आधार पर करीब सात करोड़ रूपये से अधिक की ITC (INPUT CREDIT CARD) का पासऑन करते हुए राजकीय सम्पत्ति को क्षतिकारित करने के प्रयास के साक्ष्य आरोपी के विरूद्ध पाये गये हैं तथा कॉल डिटेल्स व लैपटाप से प्राप्त आकड़ें से शेष अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पवन कुमार पटेल प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली, देवेन्द्र कुमार मिश्र निरीक्षक क्राइम सदर कोतवाली, उपनिरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी सदर कोतवाली, सहित एसओजी/सर्विलांस सेल टीम के उपनिरीक्षक सचिन शर्मा प्रभारी एसओजी, कांस्टेबल अतुल कुमार, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,शक्ति सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार पटेल सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव साइबर थाना, कांस्टेबल चन्द्रभवन दिवाकर साइबर थाना आदि मौजूद रहे थे।