5 अप्रैल को महाराजा निषाद राज एवं महर्षि कश्यप जयंती मनायें जाने हेतु तैयारी बैठक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एकलव्य जन कल्याण महासभा की बैठक महासभा कार्यालय अंजलि पार्टी लॉन मैनावती मार्ग में नवाबगंज की गई बैठक में समिति के अध्यक्ष सुखलाल निषाद ने कहा है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष महाराजा निषाद राज एवं महर्षि कश्यप जयंती समारोह व भंडारे का कार्यक्रम किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी आईआरएस एडिशनल कमिश्नर भारत सरकार होंगे कार्यक्रम संयोजक पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना निषाद ने बताया है कि होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और जिम्मेदार सभी पदाधिकारी को अलग-अलग समिति बनाकर के उनको सुचारु रूप से कार्यक्रम की देखरेख करने की जिम्मेदारी समितियां बनाकर दे दी गई है और कहा है कि निषाद पार्क गंगा बैराज में 5 अप्रैल को जयंती समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा और जयंती समारोह में संस्कृति कार्यक्रम भी किए जाएंगे इस जयंती समारोह में जिले के साथ-साथ उन्नाव कानपुर देहात फतेहपुर के कई हजार लोग आते हैं बैठक में मुख्य रूप से रामनारायण निषाद राम सजीवन निषाद लाला रामविलास निषाद रमेश निषाद बृज नारायण निषाद एडवोकेटआकाश वर्मा पुत्तन लोधी राजकुमार निषाद रामबाबू निषाद सुरेश कश्यप सिपाही लाल निषाद दिनेश निषाद देशराज निषाद मुकेश कश्यप अवधेश निषाद संदीप निषाद विवेक प्रसाद रामचंद्र निषाद टेकचंद कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे |
|