होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू
 
स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू
Updated: 3/30/2026 5:04:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू
*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय, जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख मार्गों पर स्थित विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में संचालित बसों, अन्य वाहनों तथा अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने सड़क पर नहीं की जाएगी। साथ ही विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सड़क पर यातायात बाधित न हो। परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 81 विद्यालयों के संचालन की समय सारिणी भी निर्धारित की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। संबंधित विद्यालयों को इसके संबंध में पूर्व में सूचना भी उपलब्ध करा दी गई है और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण कुमार जयंत ने बताया कि गत रविवार को जीटी रोड पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में स्थित शराब की मॉडल शॉप के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा भी बैठक में उठा। जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रामादेवी के निकट सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण भी यातायात प्रभावित होने की बात बैठक में सामने आई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच करेंगी और संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में गठित वाहन संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए और उसकी कार्यवाही व तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने एलिम्को के निकट फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रहवीर योजना और प्रधानमंत्री राहत जन आरोग्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार, एआरटीओ कहकशां खातून, परियोजना निदेशक एनएच पंकज यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
आपदा प्रशिक्षण में रसायनिक अग्निशामक यंत्रों को चलाये जाने का प्रस्तुत किया डेमो
मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण पर महिला सशक्तिकरण का दिया सशक्त संदेश
छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय में खादी सेमिनार एवं फैशन शो का आयोजन, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :