मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण पर महिला सशक्तिकरण का दिया सशक्त संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आईनेक्स्ट के सहयोग से “रन फाॅर इम्प्रूवमेंट” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कानपुर नगर प्रमिला पांडेय एवं डीसीपी लाइन शिवा सिंह द्वारा ग्रीन पार्क से झंडी दिखाकर किया गया। यह दौड़ ग्रीन पार्क से प्रारंभ होकर कंपनी बाग होते हुए पुनः ग्रीन पार्क पर संपन्न हुई। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी्) अंजली विश्वकर्मा एवं अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा | कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा आईनेक्स्ट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा सतत निगरानी, विधिक कार्यवाही तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
|