पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता“मंथन” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कानपुर नगर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में “मंथन” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंथन- “कमिश्नरेट प्रणाली- चुनौतियां एवं भविष्य की राह” इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कमिश्नरेट प्रणाली के पिछले अनुभवों की समीक्षा करना, सामने आई चुनौतियों पर चर्चा करना तथा भविष्य की दिशा तय करना रहा। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त यातायात, रवीन्द्र कुमार, प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स शिवा सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
|