चोरी के मामले में वांछित अभियुक्ता नगदी के साथ धरी गई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट के एम ब्लॉक में चोरी वारदात के अंजाम जेल भेजे गए आरोपी की बेटी गुड़िया चोरी के छुपाये हुए नोटों की गड्डियों के साथ चर्चे में आते ही गुड़िया गिरफ्तार रावतपुर पुलिस का लगातार धरपकड़ अभियान जारी क्षेत्र में अब हर जुबा पर पुलिस कार्यवाही कि आवाज.कानपुर कमिश्नरेट के रावतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है।पुलिस गुप्त सूत्रो की सूचना से गिरफ्तार की गई आरोपी की पहचान अभियुक्ता का नाम गुड़िया (35 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय रामदास, निवासी जय प्रकाश नगर थाना रावतपुर की रहने वाली बताई गई पुलिस ने उसके पास से 3,97,500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अर्जकतत्वों में सिर्फ दहशत का माहौल जुबा पर सिर्फ सख्त पुलिस एक्शन।
पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्ता को हिरासत में लेकर थाने लाई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल का रास्ता दिखाया गया! चोरी के मामले में वांछित की गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना प्रभारी कमलेश राय,उपनिरीक्षक उमेश सिंह,उपनिरीक्षक आंचल चौधरी,उपनिरीक्षक बॉबी कुमार,उपनिरीक्षक विशाल सरोज,कांस्टेबल विकास सिंह की रही अहम भूमिका!रावतपुर थाना पुलिस का लगातार कड़ा एक्शन अपराध एवं अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा |