कानपुर - मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ाएं जाने मांग |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुमेरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर लोगों ने रेल विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। उन्होंने जहाँ कुछ ट्रेनों में कोच संख्या बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है, वहीं रीवांचल एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग पर चलाने की मांग की है।कस्बा सुमेरपुर निवासी समाजसेवी संजय त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर-मानिकपुर (64602/64601) ट्रेन में वर्तमान में 12 कोच संचालित हो रहे हैं। वहीं, खजुराहो-कानपुर (64645/64646) में यात्रियों की भारी भीड़ और लगातार मांग को देखते हुए रेल विभाग ने कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी है। विभाग के इस निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने मांग की है कि कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर में भी कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 16 की जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके इसी तरह कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी में वर्तमान में उपलब्ध 12 कोचों के विस्तार पर भी विचार किया जाए, संजय त्रिपाठी ने रीवांचल एक्सप्रेस के संचालन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस ट्रेन को कानपुर-बांदा मार्ग से चलाने की स्वीकृति मिल चुकी थी। इसके बावजूद, रेलवे द्वारा इसे फतेहपुर रूट से चलाया जा रहा है, जो बांदा और हमीरपुर जनपद के यात्रियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि इस ट्रेन को उसके स्वीकृत रूट (बांदा होकर) पर ही संचालित किया जाए। उन्होंने धार्मिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मैहर और सतना जाने वाले यात्रियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल एक ही ट्रेन उपलब्ध है। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने की सख्त आवश्यकता है, ताकि चित्रकूट मंडल के लोग सुगमता से यात्रा कर सकें।