अवैध परिवहन की सूचना से मची खलबली, प्रपत्रों की हुई जांच |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बिवार जलालपुर मार्ग पर रात मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने भारी वाहनों को रुकवाकर उनके प्रपत्रों की जानकारी ली। कुछ वाहनों के बिना वैध प्रापत्र पाए जाने की सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लदे 15 वाहनों की जांच कराई। इसमें पांच वाहनों के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं पाए गए। जांच के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन से अवैध परिवहन की सूचना दी गई थी।तत्काल मौदहा के उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह को मौके पर भेजा गया और निममानुसार जांच कर कार्यवाही की जांच की जा रही है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।