रामनाथ कोविंद फाउंडेशन व आरके देवी फाउंडेशन के सहयोग से लगा मेगा मल्टी स्पेशियलिटी कैंप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रामनाथ कोविंद फाउंडेशन ने पारस हॉस्पिटल कानपुर, आर.के. देवी फाउंडेशन एवं डीएवी कॉलेज के सहयोग से 29 मार्च को कानपुर क्लब में एक मेगा मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया। इस स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय समुदाय से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लगभग 500 लोगों की भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना और समय रहते बीमारियों की पहचान को बढ़ावा देना था।
कैंप में पारस हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीपी, ईसीजी, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), पैप स्मीयर जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। इसके अलावा निःशुल्क दवाइयां, ग्लूकोमीटर, शेकर, हेल्थ चेक-अप कार्ड और डेंटल किट भी वितरित किए गए। विशेष रूप से निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा 50 बच्चों को एचपीवी की मुफ्त वैक्सीन भी लगाई गई। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए पारस हॉस्पिटल, कानपुर के रजत बजाज ने कहा, “इस स्वास्थ्य कैंप को समुदाय से मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से हमें बहुत हौसला मिला है। पारस हेल्थ में हमारा ध्यान हमेशा से लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने पर रहा है। इस तरह की पहल न सिर्फ बीमारियों का जल्द पता लगाने में मदद करती हैं, बल्कि लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सक्रिय भी बनाती हैं।”कैंप में आर.के. देवी फाउंडेशन के डॉ. अवध दुबे और डॉ. गौरव दुबे सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही कानपुर क्लब के राघवेंद्र सेठ, डीएवी कॉलेज के गोर्वेंद्र स्वरूप एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए।पारस हेल्थ, कानपुर के बारे में कानपुर में स्थित पारस हॉस्पिटल मिथिलांचल क्षेत्र में चिकित्सा उत्कृष्टता का एक प्रमुख केंद्र है। 435 बिस्तरों की मजबूत आधारभूत संरचना के साथ, यह अत्याधुनिक सुविधा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है। कार्डियो साइंस, गायनेकोलॉजी, न्यूरोसाइंस, ऑन्कोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञताओं के अनुभवी चिकित्सकों की टीम यहां उपलब्ध है। किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमें एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करती है। पारस हॉस्पिटल केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य और चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रतीक है।