होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  गौशालाओं के लिए ‘भूसा बैंक’ बनाने के निर्देश, स्वदेशी नस्ल संवर्धन पर जोर
 
गौशालाओं के लिए ‘भूसा बैंक’ बनाने के निर्देश, स्वदेशी नस्ल संवर्धन पर जोर
Updated: 4/8/2026 4:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गौशालाओं के लिए ‘भूसा बैंक’ बनाने के निर्देश, स्वदेशी नस्ल संवर्धन पर जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने कानपुर मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक में गौ संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपदों में संचालित गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए वर्ष भर भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में ‘भूसा बैंक’ की स्थापना कर आवश्यक भंडारण व्यवस्था विकसित की जाए और प्रत्येक गौआश्रय स्थल पर प्रतिदिन प्रति पशु चार किलोग्राम भूसे के मानक के अनुसार वार्षिक आवश्यकता का आकलन कर समय से भूसा सुरक्षित किया जाए।
मंडलायुक्त शिविर कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन सहित मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टैगिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में उपलब्ध रिक्त अस्थायी गौआश्रय स्थलों का उपयोग भूसा भंडारण के लिए किया जाए तथा स्थानीय किसानों से समन्वय स्थापित कर वर्ष भर के लिए भूसा एवं हरे चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस कार्य में सीएसआर फंड तथा जनसहयोग से भी भूसा संग्रह कर ‘भूसा बैंक’ को सुदृढ़ बनाया जाए।
बैठक में स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि गौशालाओं में प्रजनन योग्य गायों का चयन कर साहीवाल एवं गिर नस्ल के सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान कराया जाए, जिससे उन्नत संतति उत्पन्न हो सके और स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा मिले।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं में एकत्रित गोबर का उपयोग कर जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर गैस प्लांट तथा अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएं, जिससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन को प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है और सभी जनपदों में इस दिशा में प्रभावी कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर दीक्षा जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह तथा परियोजना निदेशक आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*एसीएस ने गोशालाओं का किया औचक
बैठक से पूर्व अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने विकासखंड चौबेपुर के अस्थायी गौआश्रय स्थल पेम तथा विकासखंड कल्याणपुर के अस्थायी गौआश्रय स्थल होरा बांगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौआश्रय स्थलों के सुधरीकरण तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की री-पैकिंग पर सख्ती, ‘सेफ फूड’ अभियान चलाने के निर्देश
एनसीआरपी पोर्टल के आधार पर चिन्हित साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट पर कार्यवाही
प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग में हुई एआई प्रतियोगिता
बिजली बिलों में उत्पीड़न व मूल्य वृद्धि को लेकर ज्ञापन
रसोई गैस व बढ़ती हिंसा को लेकर डीएम को ज्ञापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :