एनसीआरपी पोर्टल के आधार पर चिन्हित साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट पर कार्यवाही
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रेउना पुलिस द्वारा 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह बात वार्ता के दौरान रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त ने कहीं आगे बताया कि कार्रवाई में थाना साढ़, घाटमपुर, सजेती पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच व साइबर टीम (दक्षिण जोन) का सहयोग रहा। एनसीआरपी पोर्टल व प्रतिबिंब के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र के कुछ गांवों को रेड/हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया, जहाँ से देश के विभिन्न राज्यों (कर्नाटक, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, दिल्ली, हरियाणा व अन्य जनपद) में साइबर फ्रॉड कॉल्स की जा रही थीं। कुल लगभग 15–16 शिकायतें विभिन्न राज्यों से प्राप्त हुईं, जिनमें मोबाइल नंबर व डिवाइस डिटेल के आधार पर लोकेशन ट्रेस हुई। प्राप्त इनपुट के आधार पर डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी स्तर पर योजना बनाकर कार्रवाई की गई। सीधे रेड करने पर अभियुक्तों के फरार होने की संभावना को देखते हुए टीम द्वारा सर्विलांस व ड्रोन निगरानी के माध्यम से क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय विरोध के बावजूद पुलिस टीम ने 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया , जबकि 17 अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा शेष की तलाश में निरंतर कार्रवाई जारी है।
|