मनोज यादव चुने गए राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l मौदहा तहसील सभागार में बुधवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक जिलाकार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर मनोज यादव ने जीत दर्ज की।जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोज यादव, संजय निगम और राजेश गौतम ने चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल 41 मतों में से मनोज यादव को 25 वोट मिले, जबकि संजय निगम और राजेश गौतम को 8-8 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार मनोज यादव ने 16 मतों के अंतर से जीत हासिल कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।इसके अलावा अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। अजय कुमार को जिलाउपाध्यक्ष, राधेश्याम सोनी को जिलामंत्री और मुलायम सिंह को उपमंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव के उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद रिजवान और लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मोहित बाजपेयी, नीरज कुमार, अमित सिंह, रामप्रसाद समेत बड़ी संख्या में संग्रह अमीन मौजूद रहे।