लोक अदालत हेतु सन्दर्भित किए जाने के दिए निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आज के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक की गयी। बैठक में वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत हेतु सन्दर्भित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता हेतु सन्दर्भित किये गये मामलों की भी समीक्षा की गयी। बैठक में अपर जिला जज न्यायालय सं0 1 उदयवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश एस0सी0,एस0टी0 एक्ट रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश,नोडल अधिकारी लोक अदालत अनिल कुमार खरवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज सी0डि0 निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट अभिषेक त्रिपाठी ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज सी0डि0,एफ0टी0सी0 वन्दना अग्रवाल, सिविल जज जू0डि0 अंकित पाल, सिविल जज जू0डि0,क्रा0अ0वू0 कीर्ति मिश्रा, सिविल जज जू0डि0 एफ0टी0सी0 शैली सरन उपस्थित रहे।