होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सरकारी गेहूं खरीद का बुरा हाल क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
 
सरकारी गेहूं खरीद का बुरा हाल क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
Updated: 4/9/2026 9:30:00 AM By Reporter-

सरकारी गेहूं खरीद का बुरा हाल क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l शासन के तमाम दावों के बावजूद विशिष्ट मंडी छानी धनपुरा में गेहूं  की सरकारी खरीद का बुरा हाल है। क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा और तकनीकी खामियां मुख्यमंत्री के उन निर्देशों को ठेंगा दिखा रही हैं, जिनमें किसानों को तत्काल राहत देने की बात कही गई थी। आलम यह है कि टोकन लेकर पहुंचे किसान दो दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मंडी में फंसे हुए हैं और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।क्षेत्र के छानी(अतरार) स्थित विशिष्ट मंडी में बीते सोमवार के दिन शरू हुई गेंहू खरीद मंगलवार के दिन बन्द रही ,जिसकी वजह से किसानों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। बता दें कि किसानों के बड़े इंतजार के बाद सोमवार के दिन छानी(अतरार)मंडी में क्रय केंद्र चालू हुआ था ,जिसमे तीन किसानों का लगभग तीन सौ क्विंटल गेहूं खरीदा गया था ,लेकिन केंद्र प्रभारी पवन विश्वकर्मा ने बताया था कि फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के लिए तीन मशीनें मंगाईं थीं लेकिन तीनों ने काम नहीं किया ,जिस वजह से स्टॉक रजिस्टर में ही किसानों की खरीद दर्ज की गई थी।वहीं मंगलवार के दिन भी तीनों ई पॉप मशीनों ने काम नहीं किया जिससे खरीद बन्द रही।मवईजार के किसान लाला भाई ने बताया कि खरीद केंद्र शुरू होने की सूचना मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूँ भरकर लाए थे लेकिन यहां खरीद ही बन्द मिली ,रात यहीं गुजारनी पड़ेगी। वहीं दूसरे किसान छानी खुर्द निवासी गुलजार मंसूरी ने बताया कि हर वर्ष छानी-बिवांर आसपास चार क्रय केंद्र खोले जाते थे ,लेकिन इस साल अभी तक यहां एक ही केंद्र खोल गया है और यहां भी तमाम समस्याएं हैं ,जिसकी वजह से किसानों को बहुत परेशानियां उठानीं पड़ रहीं हैं।
बताते चलें कि पिछले वर्ष बिवांर क्षेत्र में भरखरी मंडी केंद्र , रूरीपारा-बजेहटा समिति के नाम मंडी संचालित थी और छानी(अतरार) मंडी में दो कांटे लगाए गए थे लेकिन इस वर्ष अभी तक छानी मंडी में एक ही क्रय केंद्र खोला गया है ,जिसमें भी खरीद बन्द है।इस अव्यवस्था पर जब डब्ल्यू पीसी इंचार्ज पवन कुमार विश्वकर्मा से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीकी खराबी के कारण खरीद बाधित है। उन्होंने बताया,हमारे पास बारदाना पर्याप्त मात्रा में है और सोमवार को 300 क्विंटल गेहूं की खरीद भी की गई थी। लेकिन अब समस्या ई-पॉप मशीनों में आ गई है। मंडी में मौजूद तीनों मशीनें खराब हैं। इंजीनियर को बुलाकर ठीक कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि आज शाम 4 बजे जिलाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है जिसमें मशीनों की खराबी और किसानों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से रखा जाएगा, जिससे खरीद फिर से शुरू की जा सके। एक ओर किसान अपनी उपज बेचने के लिए कतारों में खड़ा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक ढुलमुल रवैया और खराब मशीनें अन्नदाता की परीक्षा ले रही हैं। अब देखना यह है कि डीएम की बैठक के बाद किसानों को इस समस्या से कब तक निजात मिलती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लोक अदालत हेतु सन्दर्भित किए जाने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी शिकायतें
पंचायत भवन में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ
मनोज यादव चुने गए राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष
गुटखा थूकने का विरोध युवक को पड़ा भारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :