नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं टाॅक शो विथ आइडल्स का देखा गया लाइव प्रसारण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं टॉक शो विथ आइडल्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। सहायता समूहों की महिलाएं, बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना रहा।