भूषा मशीन में लगी आग, साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी जलकर राख |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बीती रात भूसा बना रही मशीन में आग लग जाने के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई l जिससे मशीन व ट्राली ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंचा। क्षेत्र के मंगल पुर गांव में बीती रात बचरौली गांव का ट्रैक्टर गांव निवासी हरिशंकर के खेत में गेहूं की पराली से भूसा बना रहा था। तभी रात नौ बजे अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली व भूसा मशीन में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा दमकल दस्ते को सूचना दी। तब दमकल दस्ते ने गांव जाकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में नुकसान हुआ है। लेकिन जनहानि नहीं हुई हैआग जनी में ट्रैक्टर ट्रॉली का नुकसान हुआ है।